सहरसा, जुलाई 12 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। मुरादपुर पंचायत में सरपंच पद के लिए हुए उप चुनाव में सुनील कुमार ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरिश्चंद्र सदा से 508 मत अधिक लाकर जीत दर्ज किया। शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मतगणना केंद्र में हुई मतगणना में विजेता उम्मीदवार की घोषणा सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मोनी बहन द्वारा किया गया। सरपंच पद पर हुई जीत पर पूर्व मुखिया विवेकानंद ठाकुर, मनोज कुमार पासवान, पंसस प्रतिनिधि त्रिलोक नाथ पासवान, अमिय उर्फ मुरारी ठाकुर, महेंद्र झा सहित ग्रामीणो ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...