बिजनौर, जुलाई 6 -- गांव नांगल जट निवासी सुनील प्रधान को भाकियू का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने बताया कि सुनील प्रधान निवासी नांगल जट को भाकियू का जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है और सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सुनील प्रधान ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं मैं पूरी लगन, ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा और भाकियू को जिले में मजबूत करने के लिए प्रयास करुंगा। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि बाबा टिकैत की नीतियों पर चलकर किसानों की लड़ाई लड़ी जाएंगी। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू...