नई दिल्ली, मार्च 6 -- भारत के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने गुरुवार को संन्यास से वापसी का ऐलान किया है। सुनील छेत्री 25 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ एएफसी एशियन कप 2027 के तीसरे दौर के क्वालीफायर में भारतीय टीम के लिए खेल सकते हैं। उस मैच से पहले भारत मालदीव के खिलाफ एक मैत्रीपूर्ण मैच भी खेलेगा। भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने इस महीने होने वाले फीफा के मैत्री मैचों में मुश्किलों से घिरी राष्ट्रीय टीम की मदद के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी करने का फैसला किया है। देश में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एआईएफएफ ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर लिखा, ''सुनील छेत्री वापस आ गए हैं। कप्तान, नेतृत्वकर्ता, दिग्गज खिलाड़ी मार्च में फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.