नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी पर डबल स्टैंडर्ड अपनाने का आरोप लगाया है। सुनील गावस्कर ने इस बात पर नए सिरे से प्रकाश डाला है कि बैटिंग स्किल असल में क्या होती है और यह वह नहीं है जो सालों से ग्लोबल कहानी हमें बताती आ रही है। असल में उन्होंने आईसीसी को पिच रेटिंग को लेकर घेरा है। सुनील गावस्कर ने स्पोर्टस्टार के लिए लिखे अपने नए कॉलम में तर्क दिया कि टर्निंग पिचों पर अच्छी स्पिन खेलने के लिए तेज गेंदबाजी को संभालने के मुकाबले ज्यादा टैलेंट की जरूरत होती है, जो बाउंस और स्पीड के पक्ष में लंबे समय से चले आ रहे झुकाव को चुनौती देता है। पर्थ एशेज टेस्ट और पिचों को लेकर दोहरे मापदंड पर बहस के संदर्भ में गावस्कर ने कहा है कि वह सिर्फ सबकॉन्टिनेंट...