मिर्जापुर, जनवरी 5 -- जिगना। क्षेत्र के मोहनपुर गांव के खेल मैदान में सोमवार को संपन्न हुए क्षेत्रस्तरीय एमपीएल क्रिकेट के फाइनल मैच में मवैया प्रथम की टीम ने शिवपुर की टीम को एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। निर्धारित आठ ओवरों के निर्णायक मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवपुर की टीम 7 ओवरों में 76 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में मैदान पर उतरी मवैया प्रथम की टीम ने बगैर विकेट खोए पांच ओवर तीन गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। मवैया टीम के कैप्टन सुनील कुमार ने 22 गेदों पर 9 छक्के की मदद से 69 रन बनाकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। इसके पूर्व सेमीफाइनल में सुनील कुमार ने गोसीपुर के खिलाफ मैच में 32 बाल पर 17 छक्कों की मदद से 141 रन बनाए थे। सुनील कुमार को मैन ऑफ द मैच, मैन आफ द सिरीज का खिताब दिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.