बिहारशरीफ, जुलाई 1 -- राजगीर, निज संवाददाता। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार का तबादला हो गया है। मात्र तीन महीने में ही उनका तबादला होने से लोग आश्चर्य में हैं। सुनील कुमार नगर परिषद के नये कार्यपालक पदाधिकारी का पदभार संभालेंगे। इससे पहले वे छपरा नगर निगम में उप नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। सुनील कुमार पूर्व में भी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रह चुके हैं। उन्हें अस्थावां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अजीत कुमार का तबादला दाउदनगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में किया गया है। वे वारूण नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.