जौनपुर, फरवरी 7 -- जौनपुर, संवाददाता। यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को राजकीय जिला पुस्तकालय परिसर में हुआ। इसमें सुनील कुमार यादव अध्यक्ष, रणजीत चौधरी सचिव पद पर जीत हासिल किए। जीते हुए पदाधिकारी को चुनाव समिति के सदस्य महर्षि राज ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य डॉ.रविंद्र नाथ की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। कुल 62 कर्मचारियों ने मतदान किया जिसमें अध्यक्ष पद पर एक तरफा मुकाबला रहा। सुनील कुमार यादव 52 वोट प्राप्त कर चुनाव जीते। वहीं रमेश चंद्र को 10 वोट मिले। सचिव पद पर रणजीत चौधरी 45 वोट पाकर चुनाव जीत गए। शुभम सिंह को 16 वोट मिले जबकि एक मत अवैध रहा। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय यादव, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार तथा आशीष मोदनवाल आडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी को चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.