पिथौरागढ़, जुलाई 11 -- पिथौरागढ़। खूना क्षेत्र में मूनाकोट मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील चंद सोनू का निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनाना तय है। सुनील पूर्व में नैनीपातल के प्रधान भी रह चुके हैं। सुनील ने निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनने पर क्षेत्र कि जनता का आभार जताया। कहा कि महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुने जाने पर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...