प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 15 -- प्रतापगढ़। ग्राम विकास अधिकारी संघ की स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों का चयन बुधवार देर शाम सदर ब्लॉक परिसर में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सुनील प्रभाकर को अध्यक्ष और ध्रुव जायसवाल को मंत्री चुना गया। इसके अलावा प्रांतीय प्रतिनिधि रसीद अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यास कुमार, मत्स्येन्द्र नाथ वर्मा, शक्तिप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष अमित साहू, प्रद्युम्न कुमार, अभिषेक रावत, आलोक शुक्ल और महारानीदीन सरोज, कोषाध्यक्ष हरिश्चन्द्र पांडेय, सांस्कृतिक मंत्री दीपांकर तिवारी, प्रकाशन मंत्री अबरार अहमद, अंकेक्षक अनुराग यादव, संगठन मंत्री मीतेशचन्द्र, अभिजीत प्रताप सिंह, कृष्ण मुरारी जायसवाल, सुनील कुमार सरोज और धीरेन्द्र शुक्ल चुने गए। महिला उपाध्यक्ष के लिए रोमी सिंह चयनित की गईं। संरक्षक में अरविंद सिंह, सिद्धार्थ सिंह और संज...