रिषिकेष, मार्च 18 -- अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बटच विलमोर की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से सकुशल वापसी पर परमार्थ परिवार ने खुशी जताई। इसके उपलक्ष्य में मंगलवार को परमार्थ निकेतन में हवन यज्ञ भी किया गया। यज्ञ में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और ऋषिकुमारों ने आहूतियां डालीं। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बटच विलमोर की अविश्वसनीय यात्रा और उनकी साहसिकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज हम एक ऐसे युग में जी रहे हैं, जहां विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने हमारी सोच और जीवन जीने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। अंतरिक्ष के अज्ञात और रहस्यमय क्षेत्र में कदम रखना, यह कोई साधारण कार्य नहीं है। सुनीता विलियम्स और बटच विलमोर जैसे वैज्ञानिकों ने केवल अपने देश का नाम ही नहीं रोशन किया, बल्कि पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.