प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- कुंडा। अमीर मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल कुंडा में भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के धरती पर सकुशल लौटने के बाद जश्न का माहौल रहा। प्रबंधक कबीर अहमद ने सुनीता की उपलब्धियों पर चर्चा की। विद्यालय में कार्यक्रम का उद्देश्य सुनीता की उपलब्धियों को बताना और उन्हें विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने को प्रेरित करना रहा। इस मौके पर सह प्रबंधक शकील अहमद, प्रधानाचार्य प्रमिला त्रिपाठी, बीएन शर्मा, सुनील, दानिश, सलमान, उदय, लक्ष्मी, सुनीता, सादिया, पूजा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.