दुमका, मार्च 19 -- दुमका। सिदो कान्हु उच्च विद्यालय के साइंस विभाग ने भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौट आने की खुशी में बधाई दी है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरिक्ष में अपने अभियान के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए और विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी उपलब्धि न केवल भारतीय समुदाय के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए एक प्रेरणा है। सिदो कान्हु उच्च विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी ने कहा हम सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं। उनकी उपलब्धि हमारे छात्रों के लिए एक प्रेरणा है और हमें उम्मीद है कि वे भी अपने जीवन में ऐसी ही उपलब्धियां हासिल करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.