मेरठ, सितम्बर 16 -- रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह व प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने सुनीता मलिक को खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया। सुनीता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे महिला सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार के लिए कार्य करते हुए लोकदल के सिद्धांतों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगी। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव विवेक चौधरी, कपिल चौधरी ने सुनीता मलिक को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.