प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी की सुनीता दरबारी नगर निगम कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। सुनीता दरबारी ने कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुनाव के लिए गुरुवार सुबह नामांकन किया। नामांकन के समय तक अन्य प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा तो सुनीता निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। इससे पहले भाजपा से कई ने उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की थी। दावेदारों में सुनीता दरबारी का नाम शामिल नहीं था। भाजपा नेतृत्व ने सुनीता दरबारी का नाम तय किया। निर्विरोध कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बनने पर महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी समेत सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने सुनीता को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...