मुंगेर, मार्च 21 -- मुंगेर। मुंके प्रसिद्ध खेल उद्घोषक महमूद आलम ने सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी को एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया है और इसे नासा, स्पेसएक्स तथा अमेरिका की अंतरिक्ष अन्वेषण प्रतिबद्धता का प्रमाण कहा है। उन्होंने कहा कि, भारत को उनकी विशेषज्ञता का लाभ उठाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में धैर्य और दृढ़ता का नया इतिहास लिखा है। श्री आलम ने सभी अंतरिक्ष यात्रियों के समर्पण और अटूट संकल्प को सलाम करते हुए नासा क्रू-9 मिशन की सफल वापसी पर पूरी टीम को बधाई दी और सुनीता विलियम्स के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.