नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने पति के अफेयर्स पर खुलकर बात की। दरअसल, साल 2024 में कपल के तलाक की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, इस साल गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर दोनों ने साथ में बप्पा की पूजा कर इन अफवाहों को खत्म कर दिया। लेकिन, गोविंदा के अफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका एक युवा मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है। यह भी पढ़ें- तान्या का दावा-मिल रहे फिल्म्स और सीरीज के ऑफर, बोलीं-मैं किसी की भी पार्टी में.गोविंदा के अफेयर पर क्या बोलीं सुनीता? सुनीता आहूजा ने ईटाइम्स से बात की और बताया कि साल 2025 उनके लिए कैसा रहा। उन्होंने कहा, "मैं 2025 को अपने लिए बहुत बुरा साल मानती हूं क्योंकि इसी साल मैंने गोविंदा की कॉन्ट्रोवर्सिस सुनी हैं...