जमशेदपुर, मार्च 23 -- पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नेतृत्व में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं सुनिश्चित रोजगार योजना के सफल संचालन के दस माह पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इसका औपचारिक शुभारंभ किया गया। वहीं, पूर्व में प्रशिक्षित 40 उम्मीदवारों में चार उम्मीदवार को रोजगार प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय उपस्थित थे। मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में साकची स्थित अग्रसेन भवन में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुकेश मित्तल ने बताया कि 36 उम्मीदवारों का प्रशिक्षण पूरा होने और रोजगार मिलने पर उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बीजू चौधरी, रमेश अग्रवाल, मुरलीधर केडिया, उमेश कांटिया, सुरेश चंद्र अग्रवाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.