अल्मोड़ा, अप्रैल 18 -- ताड़ीखेत विकासखंड के सुदूरवर्ती सुनियाकोट में उद्यान विभाग की तरफ से शिविर लगाया। किसानों को फल पौधों में लगने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। उद्यान विभाग काकड़ीघाट के प्रभारी परिवेक्षक रमेश चंद्र सती ने किसानों को खेती किसानी के तरीके बताए। बेहतर उत्पादन करने की तकनीक बताई। उन्होंने कहा कि बेहतर ढंग से खेती किसानी करने से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान वैज्ञानिक विधि से खेती करने के तरीके भी बताए गए। किसानों ने कुरमुला से हो रहे नुकसान की जानकारी दी। किसान पूरन सिंह मेहरा और किशन गोस्वामी ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए भी ठोस नीति बनाने पर जोर दिया। यहां पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार, काजल, पायल, गीता, माधुरी, मुन्नी, भगवती, लीला, बचे सिंह, नंदन सिंह, बबलू आदि ग्रामीण मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.