फिरोजाबाद, जनवरी 8 -- बीते दिनों नगला बीच के बाजार से ज्वेलरी की दुकान से चोरी करने वाले चोरों को गुरुवार को थाना रजावली पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने का भी काम किया करते थे। पुलिस ने चोरों से चोरी गया माल सहित बड़ी मात्रा में चोरी तार भी बरामद किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। बताते चलें कि 22 दिसंबर की रात नगला बीच बाजार में स्थित सराफा की दुकान से शटर तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण आदि चुरा ले गए थे। तिजोरी को भी दुकान से उठाकर ले गए थे जिसे बाद में खेत में फेंककर चले गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस इन चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने दो टीमों का गठन किया था। पुलिस टीम लगातार चोरी करने वाल...