टिहरी, दिसम्बर 19 -- जनपद के विकासखंड भिलंगना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सुनार गांव में रोजगार एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चमियाला गोविंद सिंह राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से आम जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही किया जा रहा है। बताया गया कि सुनार गांव को गोद लेने वाले प्रवासी उत्तराखंडी एवं रतूड़ी फाउंडेशन के संस्थापक देव रतूड़ी के प्रयासों से आयोजित इस शिविर में कुल 13 विभागों ने प्रतिभाग किया। इनमें उद्योग, समाज कल्याण, पशुपाल...