सहरसा, फरवरी 21 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियापुर थाना क्षेत्र के कानू टोला स्थित वार्ड संख्या 28 में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक सुनसान घर को निशाना बनाकर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। घटना की जानकारी गृहस्वामी को शुक्रवार सुबह घर लौटने पर हुई। चोरी का पता चलते ही परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित गृहस्वामी उमाशंकर साह ने थाना में लिखित आवेदन देकर चार लोगों पर घटना में संलिप्तता की आशंका जताई है। आवेदन में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीवार फांदकर घर में प्रवेश, ताला तोड़कर बक्सा साफ आवेदन के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य गुरुवार को चिरैया थाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव कटघरा में एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने गए थे। इसी दौ...