भागलपुर, दिसम्बर 3 -- बिहपुर थाना क्षेत्र के बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर छह में सोमवार की दोपहर चोरों ने एक सुनसान मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सोने-चांदी की जेवरात और 50 हजार रुपये नकद उड़ा लिए हैं। पीड़िता अंजु देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और चोरी का आरोप अपने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर लगाया है। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को वह और उनकी बेटी बाहर गई थीं, घर पूरी तरह खाली था। दोपहर करीब ढाई बजे लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ और खिड़की का ग्रिल उखाड़ा हुआ मिला। गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, आठ जोड़ी चांदी की पायल, बीस चांदी के सिक्के, अन्य जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। पीड़िता का कहना है कि पहले भी उनके घर मे...