अररिया, फरवरी 19 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाली जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को सुनसरी पुलिस इनरवा में गिरफ्तार किया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी अनुसार इनरवा के सब्जी बाजार में खरीददारी कर रहे व्यक्ति ने दुकानदार को नेपाली 500 का नोट दिया। नोट जाली होने आशंकापर दुकानदार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिला प्रहरी कार्यालय गस्ती पुलिस ने उक्त व्यक्ति आजाद मियां का तलाशी ली। जिसके पास से 500 का आठ पीस नोट बरामद किए गए। पुलिस उक्त व्यक्ति को कब्जे में ले आगे की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.