अयोध्या, जनवरी 29 -- मवई,संवाददाता। मवई विकास खंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुनवा में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन नगर पंचायत मां कामख्या धाम के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सीएचसी सुनवा के अधीक्षक डा. अखिलेश कुमार उपाध्याय,कलेक्टिव गुड फाउंडेशन की सिटी हेल्थ मैनेजर अनीता मौर्या, स्टाफ नर्स रूबी,आंगनवाड़ी कार्यकत्री नीरज सिंह,सुप्रिया सिंह,सोनी सिंह व मूरत देवी सहित कई आशा बहनें मौजूद रहीं। कैंप के दौरान लगभग 70 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई। सीएचसी अधीक्षक डा. उपाध्याय ने बताया कि इस तरह की स्क्रीनिंग से महिलाओं में कैंसर की शुरुआती गर्भ अवस्था में पहचान संभव होती है। इससे समय रहते उपचार किया जा सकता है। जांच के दौरान जिन महिलाओं में सामान्य स्वास्थ्...