प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में नोटिस मिलने के बाद मतदाता जवाब के लिए नहीं आ रहे हैं। सुनवाई में लोगों के कम पहुंचने के कारण मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसके कारण अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन में एक बार फिर बड़ी संख्या में मतदाताओं का नाम कटने की आशंका है। ऐसे में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बीएलओ को निर्देश दिया है कि वो ऐसे मतदाताओं से एक बार फिर संपर्क करें, जिन्हें नोटिस दिया जा चुका है। उनसे अपील करें कि तत्काल कोर्ट में जाकर जवाब दें। वहीं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वो सुनवाई के लिए लोगों को प्रेरित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...