पीलीभीत, फरवरी 12 -- अमरिया। माधौपुर फरदिया शिव मंदिर पर भाकियू भानू गुट के पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन सुनवाई न होने पर प्रदर्शनकारी बुधवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। पिछले चार दिनों से माधौपुर फरदिया गांव के पास हाइवे किनारे स्थित शिव मंदिर के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन डालने के विरोध में एवं स्थानीय लोगों को मंदिर परिसर खेतों पर आने जाने के लिए हाइवे पर अंडरपास निर्माण कार्य की मांगों को लेकर शनिवार को भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था। भाकियू भानू के जिला महामंत्री अशोक कुमार राठौर ने बताया समस्त संबंधित अधिकारियों को मांगों को लेकर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन प्रशासन द्वारा इस प्रकरण में अभी तक कोई सुनवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.