बागपत, मार्च 24 -- निरपुड़ा गांव निवासी सुधीर राणा ने उत्तर प्रदेश की टीम की तरफ से खेलते हुए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में चल रहे दूसरे खेलो इंडिया पैरा गेम्स में सिल्वर मेडल जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है। सुधीर राणा सीआरपीएफ में जदौड़ा कला में तैनात है। निरपुड़ा गांव निवासी सुधीर राणा ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में चल रहे दूसरे खेलो इंडिया पैरा गेम्स में यूपी पैरा टीम की तरफ से प्रतिभाग किया। जिसमे सुधीर राणा ने शॉट पुट थ्रो में सिल्वर मेडल जीता है। खेलो इंडिया गेम्स 21 मार्च से चल रहे है जिनका 27 मार्च को समापन होगा। वहीं सुधीर राणा के सिल्वर मेडल जीतने की जानकारी मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों सतेंद्र राणा, प्रताप सिंह, नरेंद्र आदि ने बताया कि सुधीर का गांव लौटने पर स्वागत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.