नई दिल्ली, मार्च 28 -- कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अब नारायणमूर्ति के 70 घंटे काम वाले बयान पर तंज कसा है। कुणाल कामरा ने अपने नया भारत शो में नारायणूर्ति को टारगेट करते हुए कहा कि उनकी वाइफ सुधा मूर्ति अकसर कहती हैं कि वह बहुत सादगी से जिंदगी जीती हैं। वह इसी बात को अकसर दोहराती हैं और 50 पुस्तकें लिख चुकी हैं। इन पुस्तकों की एक ही थीम है कि मैं बहुत सिंपल हूं। ऐसे में नारायणमूर्ति भी घर नहीं रहना चाहते और सप्ताह में 70 घंटे काम की वकालत करते हैं। सुधा मूर्ति कहती हैं कि मैं बहुत सिंपल हूं तो उनका सीधा जवाब है कि मैं घर से बाहर हूं। कुणाल कामरा ने अपने कॉमेडी शो में यह तंज तब कसा है, जब नारायणमूर्ति के बयान पर बीते कई महीनों से चर्चा चल रही है। नारायणमूर्ति ने कहा था कि यदि देश को आगे बढ़ाना है और खुद भी प्रगति करनी है तो मेरी स्पष्ट राय है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.