लखीमपुरखीरी, सितम्बर 14 -- बाथम वैश्य महासभा ने सुधा गुप्ता को महिला महासभा का अध्यक्ष मनोनीत किया है। महासभा के अध्यक्ष राजेश गुप्ता मंगला और महामंत्री मिथलेश गुप्ता छोटू ने बताया कि सुधा गुप्ता को यह जिम्मेदारी उनके संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और समाज के प्रति लगन को देखते हुए सौंपी गई है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि सुधा गुप्ता लंबे समय से समाज के उत्थान और महिला वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। महासभा के अन्य पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.