रुद्रपुर, नवम्बर 17 -- किच्छा, संवाददाता। फार्मेसी अधिकारियों के मान्यता प्राप्त संगठन डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की सुधा कुकरेती अध्यक्ष और डॉ. सतीश चंद्र पांडे महामंत्री चुने गए। बीते रविवार को रुद्रपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश के फार्मेसी अधिकारियों ने भाग लिया। अधिवेशन के दूसरे सत्र में फार्मेसी अधिकारियों ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी चुनने के लिए मतदान किया। इसमें सुधा कुकरेती अध्यक्ष, गिरीश भूषण नौटियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवीण पांडेय उपाध्यक्ष, डॉ. सतीश चंद्र पांडेय महामंत्री, राहुल लखेडा संगठन मंत्री, नितिन कुंवर संयुक्त मंत्री, प्रदीप रावत कोषाध्यक्ष और गंगा सिंह थलवाल संप्रेक्षक चुने गए। डिप्लोमा फार्मासिस्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.