जमशेदपुर, फरवरी 4 -- मानगो नगर निगम क्षेत्र से मेयर प्रत्याशी के रूप से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने ढोल-नगाड़े के साथ मंगलवार को नामांकन किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने जनसेवा का रास्ता चुना है। वह जानती हैं कि यह सफर आसान नहीं है। यह चुनाव उनके लिए जीत-हार का नहीं, मानगो वासियों के भरोसे को निभाने का संकल्प है। उनका आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने अधिकृत रूप से मानगो मेयर के पद के लिए सुधा गुप्ता एवं जुगसलाई के अध्यक्ष पद के लिए आरती चौधरी को समर्थन देने की घोषणा की। नामांकन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता पहुंचे थे, जिनमें वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.