नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिली है। बुधवार को कई जगहों पर हल्की बारिश के बाद गुरुवार सुबह राजधानी में प्रदूषण के स्तर में सुधार दर्ज किया गया, लेकिन शाम को हवा फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 164 दर्ज किया गया, लेकिन शाम चार बजे यह 208 पर जा पहुंचा। आठ घंटे में इसमें 44 अंक की बढोतरी दर्ज की गई। शाम छह बजे राजधानी के 16 स्थानों पर वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई। यानी इन जगहों पर यह 200 से अधिक थी। मानकों के मुताबिक, हवा में पीएम 10 का स्तर 100 से और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। दिल्ली-एनसीआर की हवा में गुरुवार शाम छह बजे पीएम 10 का स्तर 152.6 ...