कटिहार, जनवरी 30 -- कटिहार । सांसद तारिक़ अनवर के प्रयास से सुधानी एवं तेलता स्टेशनों पर ट्रेन संख्या 75705/75706 राधिकापुर-सिलीगुड़ी पैसेंजर ट्रेन का ठहराव संभव हो सका है। जिसकी घोषणा रेल मंत्रालय द्वारा पत्र जारी कर दी गई है। रेल मंत्रालय द्वारा शीघ्र इन स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी। कटिहार जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद तारिक अनवर के निरंतर प्रयास से कटिहार जिले के रेल क्षेत्र में इस ट्रेन का ठहराव की स्वीकृति रेल मंत्रालय द्वारा कर दी गई है। सांसद ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया है। तारिक अनवर ने कहा कि रेल मंत्री ने मेरे द्वारा की जा रही मांगो पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए, मांगों को अमलीजामा पहनाने का काम कर रहे है। ...