सहरसा, जनवरी 7 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधर नहीं रही है। 2 जनवरी के बाद फिर से किए गए डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल के व्यवस्था की पोल खुल गई। सोमवार की रात रोस्टर अनुसार ड्यूटी से चिकित्सक गायब मिले। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अनुपस्थित चिकित्सक से स्पष्टीकरण पूछा है।कड़ाके की ठंड के बीच डीएम दीपेश कुमार ने सोमवार की रात करीब नौ बजे मॉडल सदर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए मरीजों के बीच कंबल वितरण किया व स्वयं से ओढाया । विभिन्न वार्डो में जाकर भर्ती मरीजों से कुशल क्षेम पूछा ।उपलब्ध कराए जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली एवं जरूरतमंद भर्ती मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया।निरीक्षण के क्रम में रोस्टर के अनुसार एक चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए है,जिनका वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित करते ह...