रांची, जनवरी 13 -- खूंटी, संवाददाता। आजसू सुप्रीमो सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने मंगलवार को खूंटी प्रखंड के चलागी गांव पहुंचकर दिवंगत पड़हा राजा सोमा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सोमा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि सोमा मुंडा सामाजिक परंपराओं को आगे बढ़ाने वाले समर्पित नेता थे और उनकी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में उनकी हत्या एक सुनियोजित साजिश का परिणाम प्रतीत होती है, जिसका जल्द खुलासा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोमा मुंडा का परिवार वर्षों से सामाजिक परंपराओं और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करता रहा है। उनकी इस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी समाज की है। सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.