रांची, सितम्बर 22 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को पश्चिम बंगाल के झालदा में पुलिस ने कोटशिला जाने से रोक दिया। महतो पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ कोटशिला में हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं के पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। प्रतिनिधिमंडल में सुदेश महतो के साथ पार्टी के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, हरेलाल महतो व संजय मेहता शामिल थे। महतो ने बताया कि कुड़मी समाज के एसटी दर्जे की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान कोटशिला क्षेत्र के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन घायलों का हालचाल जानने के लिए वह कोटशिला जा रहे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने पुरुलिया के एडिशनल एसपी से बात की। जिसके बाद पुलिस ने बड़ी सुरक्षा के बीच सुदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.