रांची, जून 21 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी प्रमुख और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो का 51वां जन्मदिन शनिवार को बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र एवं पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। आर्चरी एकाडमी पहुंचने पर कोच और प्रशिक्षु तीरंदाजों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पौधरोपण किया गया और तीरंदाजों ने नृत्य प्रस्तुतियां देकर उन्हें बधाई दी। सुदेश महतो ने केक काटकर बच्चों को खिलाया और भक्ति वेदांत गुरुकुल के कीर्तन कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने गुरुकुल के महाप्रसाद का सेवन किया। इसके बाद वे पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और केक काटा। कार्यक्रम में वीणा चौधरी, सुनील सिंह, प्रकाश राम, मधुमिता कुमारी, दिनेश महतो सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.