वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी। यूपी कालेज में भूगोल विभाग की ओर से राजर्षि व्याख्यानमाला के तहत बुधवार को सुदूर संवेदन और भू-स्थानिक सूचना तंत्र के ज्ञान और उपयोग पर व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता भूगोल विभाग बीएचयू के डॉ. शाहशफद ने बताया कि इन तकनीकों से वर्तमान में शोध कार्य पहले की तुलना में अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हुआ है। विभागाध्यक्ष प्रो अंजू सिंह ने विषय प्रवर्तन किया और पारंपरिक शोध में भी इन विधियों की उपयोगिता बताई। स्वागत प्रो. पंकज कुमार सिंह, संचालन डॉ. मनोज कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनीत कुमार राय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...