गढ़वा, अप्रैल 1 -- भंडरिया, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में ईद हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांवों में भी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की गई। इस पर्व को लेकर बच्चे बूढ़े जवानों में काफी उत्साह देखा गया। 29 रमजान की शाम को ईद की चांद नजर आ गई थी। लोग ईद की चांद देखने के लिए भी काफी उत्साहित थे। मौके पर लोगों ने अपने घरों में सेवइयां बनाकर फातिहा खानी की। फिर खाने खिलाने का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। करचाली ईदगाह में मौलाना मुख्तार आलम ने ईद की नमाज पढ़ाई। भंडरिया जामा मस्जिद में मौलवी हदीस अहमद, मदगड़ी मस्जिद में हाफिज नूर आलम, चिरैयाटांड़ ईदगाह में मौलाना मुमताज आलम ने ईद की नमाज पढ़ाई। सुरक्षा के मद्देनजर ईदगाहों और मस्जिदों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.