मैनपुरी, सितम्बर 16 -- सुदिती ग्लोबल एकेडमी में पहुंचे आईएएस अभिनव दुबे का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डा. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन, प्रबंध निदेशक डा. लव मोहन ने अभिनव व उनके पिता योगेंद्र दुबे का पुष्प गुच्छ देकर व फूलमाला पहनाकर व पगड़ी पहनाकर अभिनंदन पत्र भेंट किया। वर्ष 2024 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 738 हासिल की थी। प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने कहा कि अभिनव दुबे ने अपनी मेहनत से जिले को गौरव के शिखर पर सुशोभित कर दिया है। ओजस्वी वाणी और सटकी प्रत्युत्तर क्षमता विद्यार्थियों के लिए अद्भुत उदाहरण है। मां कल्पना की कल्पना को साकार कर उन्होंने पिता योगेंद्र दुबे का मान बढ़ाया और सुदिती परिवार को गर्वित किया। अभिनव ने कक्षा 6 से 12 तक सुदिती में शिक्षा हासिल की। वर्ष 2019 में कक्षा 12 की बोर्...