मैनपुरी, नवम्बर 8 -- मैनपुरी। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष सभा का आयोजन हुआ। प्रशासनिक प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर वंदे मातरम् के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। आज जब देश वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे कर रहा है, हमें भी इस गीत की भावनाओं को अपने जीवन में उतारना चाहिए। प्रबंध निदेशक डा. लव मोहन ने भी जानकारी दी। उप प्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे। वंदे मातरम् जगाता है कर्तव्यनिष्ठा की भावना भोगांव। थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.