औरैया, फरवरी 5 -- औरैया, संवाददाता। जनपद मुख्यालय स्थित सुदिती ग्लोबल एकेडमी, जनेतपुर के कक्षा 10 के मेधावी छात्र शौर्य द्विवेदी ने गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2025 में शौर्य द्विवेदी का चयन लखनऊ क्षेत्र से शीर्ष 100 विद्यार्थियों में हुआ है। इस उपलब्धि पर सीबीएसई की ओर से उन्हें मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। बताया गया कि इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे छात्र की निरंतर मेहनत और अनुशासित अध्ययन के साथ-साथ शिक्षक अजय कुमार द्वारा कराई गई योजनाबद्ध एवं समर्पित तैयारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में शौर्य ने गणितीय अवधारणाओं पर गहरी पकड़ बनाते हुए प्रतियोगिता में उच्च स्तर का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.