शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह की स्मृति में बलिदान दिवस मनाया गया। शिक्षिकाओं और छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधानाचार्य राखी मिश्रा ने छात्राओं को नायक यदुनाथ सिंह के साहस, शौर्य और पराक्रम से अवगत कराते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में दिलप्रीत, ज्योति, सिमरन शुक्ला, श्रद्धा, मेघा, यशी, कुनाल, उर्वी, अनन्या सक्सेना, माही गुप्ता, नैतिक सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं। शिक्षिकाओं में प्रज्ञा सिंह, गीतिका श्रीवास्तव, सुमन वर्मा, नीलम सक्सेना और टीना अरोड़ा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सक्सेना ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...