गोपालगंज, अप्रैल 10 -- हथुआ,एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के कांधगोपी गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का समापन सुदामा चरित्र की कथा व सुंदर झांकी के साथ सम्पन्न हो गई। इस अवसर पर कथावाचक डॉ.रामाशंकर नाथ दास जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अपने बाल सखा के दुख को दूर करने के लिए खुद नंगे पांव दौड़ कर राज महल से बाहर आ गए और अपने बाल मित्र सुदामा जी को गले लगा कर महल में ले गए और अपने आसन पर बैठा लिए। उन्होंने आगे कहा कि भगवान पर सच्चे मन से आस्था व विश्वास रखने से भगवान सबकी सुनते हैं और सबका कल्याण करते हैं। जिस प्रकार से भगवान ने सुदामा जी के दुखों को दूर कर दिए ठीक उसी प्रकार सबका दुख दूर कर देंगे बस जरूरत है ठाकुर जी पर पूर्ण भरोसा करने की। इस अवसर पर ब्रज के फूलों की होली का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा नेता सुनील सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.