अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़। नगला मसानी पंचायती गौशाला में श्री गौमाता सेवा समिति द्वारा भक्तमाल कथा चल रही है। कथा के सातवें दिन बुधवार को कथा व्यास कृष्ण प्रिया ने सुदामा-कृष्ण की मित्रता का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि कि बचपन के मित्र सुदामा की अटूट और निस्वार्थ मित्रता गरीबी के बावजूद प्रेम और भक्ति को अटल रखती है। भगवान अपने भक्त को कभी नहीं भूलते और याद करके उनके पास पहुंचते हैं। उन्होंने साधु सेवा, संत सेवा, गौ सेवा और उनके वचनों को सुनने की महिमा बताई। सतगुरु की कृपा से गौ माता की कृपा प्राप्त होती है, जो परम सुख और मोक्ष की प्राप्ति कराती है। गौ माता के अंदर 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है, इसलिए पहली रोटी गाय को अवश्य देनी चाहिए। कथा में शबरी की श्रद्धा और भक्ति का उदाहरण दिया, जिन्होंने प्रेम से प्रभु को झूठे बेर और केले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.