अलीगढ़, जनवरी 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सुदामापुरी फीडर की बिजली व्यवस्था रविवार रात चरमरा गई। रात करीब 2:30 बजे अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे सुदामापुरी समेत आसपास के कई इलाकों में अंधेरा छा गया। नौ घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी बिजली गुल होने की समस्या बनी रही। उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत करने पर सोमवार को सुबह करीब सवा आठ बजे बिजली विभाग की ओर से बताया गया कि बोनैर हाईवे पर 33 केवी सुदामापुरी लाइन की अंडरग्राउंड केबल डैमेज हो गई है। मरम्मत कार्य जारी है, सुदामापुरी बिजली घर को सप्लाई मिलते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। आपूर्ति ठप रहने के कारण रावण टीला, टीकाराम कॉलोनी, शास्त्री नगर, मलीपाड़ा, ज्वालापुरी सहित आसपास के इलाकों के लोग परेशान रहे। सुबह 10:15 बजे तक बिजली आने का दावा किया गया, लेकिन निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.