धनबाद, जुलाई 20 -- पुटकी, प्रतिनिधि। पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद न्यू सुदामडीह कॉलोनी निवासी अनिल सिंह का 17 वर्षीय पुत्र युवराज सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की रात की है। शनिवार की सुबह उसका शव कमरे में एक एंगल के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। युवक डीएवी अलकुसा में 10वीं का छात्र था। पिता अनिल सिंह सिजुआ एरिया के वासुदेवपुर कोलियरी में कार्यरत हैं। पिता के अनुसार रात करीब दस बजे कमरे में अकेले सोने चला गया। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। शनिवार की सुबह ड्यूटी जाने के लिए आवाज देकर चाबी मांगा तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में झांक कर देखा तो पुत्र बेड पर नहीं दिखा। शक होने पर दरवाजा तोड़ अंदर गए तो देखा कि कमरे में साड़ी के सहारे फंदे से लटका है। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आत्महत्या के कारणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.