धनबाद, मार्च 21 -- चासनाला, प्रतिनिधि गेट में आईआईटी बीएचयू बनारस में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्र व सुदामडीह रिवर साइड निवासी आयुष कुमार ने अपने विभाग में देशभर में 91वां रैंक हासिल किया है। आयुष के पिता जितेंद्र कुमार वर्णवाल सरकारी स्कूल में शिक्षक व मां संगीता वर्णवाल शिक्षिका हैं। आयुष के बड़े भाई पीयूष कुमार एनआईटी सिलचर के अंतिम वर्ष के छात्र है। आयुष का लक्ष्य यूपीएससी कर देश की सेवा करना है। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सुदामडीह से एवं 12वीं की परीक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची से पास की थी। उनके पास होने पर उज्ज्वल तिवारी, नरेन्द्र मंडल, जयंत सिन्हा, विश्वनाथ प्रसाद, राजेश झा, मेहजबीन शमीम, राखी कुमारी, अंगद पांडेय, महमूद आलम, सुनील सिंह आदि ने आयुष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.