देवरिया, सितम्बर 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक रविवार को शहर के रामनाथ देवरिया में प्रांतीय उपाध्यक्ष नीरज मणि त्रिपाठी के कैंप कार्यालय पर हुई। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष ने संगठन मंत्र व दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसमें सदस्यता अभियान सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव तथा जिला सचिव विनोद तिवारी को बनाया गया। इसी तरह प्रताप देववानंद सिंह, ललित मणि त्रिपाठी, विनोद सिंह, संदीप कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, संजय मिश्र को जिला सह सचिव, रमेश मिश्र कोषाध्यक्ष, आनंद द्विवेदी सह कोषाध्यक्ष, अमित भार्गव जिला विधि प्रमुख, अभिषेक मिश्र आयाम प्रमुख, प्रियंका त्रिपाठी जिला महिला सचिव, व रश्मि श्रीवास्तव जिला सह महिला सचिव...