पलामू, मार्च 8 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के सुदना रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर में मिले शव की पहचान हमीदगंज कंदाखांड निवासी 40 वर्षीय संदीप चंद्रवंशी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पाने के बाद टीओपी तीन प्रभारी भूपेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर उपस्थित लोगों के फर्द बयान के बाद शव को कब्जे में लेते हुए एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया था। मृतक के परिवार के लोगों ने शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। घटना की जानकारी मिलने पर जरासंध पूजा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्रवंशी, शैलेश चंद्रवंशी, कुणाल किशोर चंद्रवंशी आदि ने मृतक के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.